सावन और स्वास्थ्य 2022 | Best Diet in Sawan Month

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें

Best Diet in Sawan Month : सावन और स्वास्थ्य का सम्बन्ध धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी है |सावन के सोमवार व्रत में तो हम सेहतमंद भोजन करते ही  हैं परन्तु यदि आप best diet in Sawan month का ध्यान रखेंगे , तब सावन में स्वास्थ्य रहेगा अच्छा | 

आइये जानते हैं  :

सावन के माह को हिंदू धर्म ग्रंथों में बेहद पवित्र माना गया है | सावन माह को पवित्र मानने का मुख्य कारण भगवान शंकर का प्रिय माह है | लेकिन क्या आप सावन के माह को मनाने का वैज्ञानिक कारण जानते हैं |  सावन के माह को धार्मिक दृष्टि से मनाने का कारण तो सभी जानते हैं यदि आप नहीं जानते हैं तो हमारा सावन 2022 blog पढ़ सकते हैं | 

Best Diet in Sawan Month | सावन और स्वास्थ्य 2022

यह तो की धार्मिक कारण की बात क्या आप सावन को मनाने के वैज्ञानिक कारण के बारे में जानते हैं यदि नहीं जानते हैं तो आइए एक नजर सावन माह को मानाने के  वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर डालते हैं | 

आप सभी जानते हैं कि वर्षा सावन का माह वर्षा ऋतु के भीतर पड़ता है तो अपने साथ बारिश की फुहार और मनोहारी मौसम अपने साथ  लेकर आता है |  लेकिन अनेक समस्याएं भी अपने साथ लेकर आता है | 

सावन में अपने भोजन का रखे ख्याल  : Best Diet in Sawan Month

क्योंकि सावन माह वर्षा ऋतु में पड़ता है  तो हर तरफ हरियाली ही हरियाली होती है ,  पेड़ों पर  नए नए पत्ते उगते हैं | लेकिन हर जगह पानी , कीचड़ खेतों में पानी भरा होना वर्षा ऋतु के एक ऐसे  दृश्य को दर्शाता है , जब पेड़ पौधे फल सब्जियां सब पहली बारिश के जल से दूषित हो जाते हैं अर्थात जो भी गंदगी हमारे पर्यावरण यानी हवा में जमा हो जाती है अर्थात वायु दूषित हो जाती है  |

पहली बारिश के साथ जब वह धरती पर गिरती है , तब कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं  जिनके सड़ने और उनमें फंगस लगने की संभावना बढ़ जाती है | वे कीड़े इतने सूक्ष्म होते हैं कि आंखों से देखना संभव नहीं हो पाता और अनजाने में ही हम उन चीजों का सेवन कर बैठते हैं | यदि हम उनका सेवन करते हैं तो हमारे शरीर  की बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है| 

सावन और स्वास्थ्य 2022 , सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें

इसलिए कहा गया है कि कुछ चीजों को केवल सोमवार ही नहीं पूरे सावन माह में ग्रहण नहीं करना चाहिए यदि आप पूरे सावन में इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप अपने स्वास्थ्य को भी अच्छा रख सकते हैं | 

सावन के सोमवार के व्रत में हम बहुत ही सावधानियों से अपने भोजन का चुनाव करते हैं | यदि हम ऐसा चुनाव पूरे सावन में करें तो हम अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में सफल होंगे|  कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खाने से सावन माह में मना किया गया है |

सावन और स्वास्थ्य का सम्बन्ध उदाहरण स्वरूप कुछ यहां दिए गए हैं :

  1. हरी पत्तेदार सब्जियां और बैंगन –   हरी पत्तेदार सब्जियों  और बैंगन को खाने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि बारिश के मौसम में इन में कीड़े लगने की सबसे ज्यादा संभावना होती है अक्सर  बैंगन में लगे कीड़े तो दिखाई दे जाते हैं पर परंतु हरी पत्तेदार सब्जियों के कीड़े देखना आसान नहीं होता वह इतने सूक्ष्म होते हैं कि वह दिखाई नहीं देते इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से सावन के माह में परहेज करना चाहिए | 

2.  कच्चे खाद्य पदार्थ –    सावन के पूरे माह में कच्चे खाद्य पदार्थ खाने से भी बचना चाहिए  इन्हें पका कर ही खाया जाना चाहिए |

  3. दूध  दही –  सावन माह में दूध दही खाने  से इसलिए मना किया गया है  क्योंकि वर्षा ऋतु में  साग सब्जियों के साथ कुछ ऐसे पौधे या घास फूस उग आते  हैं जो  हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं और गाय भैंस यह चारा खा कर ही हमें दूध देते हैं | इसलिए इस माह में दूध को शिव जी को अर्पण करने का प्रचलन है | 

 4. मशरूम – मशरूम गीली मिट्टी में उगता है |  बारिश के मौसम में इसमें और फंगस लगने की संभावना अधिक होती है इसलिए  इसका सेवन सावन माह में नहीं करना चाहिए | 

 5. नमक – इस माह में शरीर में सोडियम की मात्रा  अधिक होती है इसलिए नमक का सेवन करने  से मना किया गया है यदि आप नमक का सेवन करना भी चाहें तो सेंधा नमक का उपयोग करें | 

सलाह  for Best Diet in Sawan Month :  

बाजार की तली हुई चीजों से बेहतर अपने घर पर बनाई हुई चीजों का सेवन करें | 

 हमसे कहीं पहले ऋषि मुनि प्रकृति के पंच तत्व से अवगत थे वह हमसे कहीं बेहतर तरीके से जानते थे कि हमें प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता कैसे दर्शानी  है | यह मां पूर्णता है प्रकृति को समर्पित है ,   अतः हमें प्रकृति का पूर्ण सम्मान करते हुए जो चीजें ऋतु के अनुसार  प्रकृति द्वारा दी जा रही हैं उन्हीं का सेवन करना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए | 

अस्वीकरण :  सलाह सहित यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है |  अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श लें | कहानी हिंदी में डॉट कॉम जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है |

read also :

sawan somwar vrat katha 2022 : सावन सोमवार व्रत इस कथा के बिना रहेगा अधूरा

Sawan 2022

Share this and spread your love

Leave a Comment