Sawan 2022 – सावन सोमवार कल से प्रारम्भ , जानें क्या करे क्या नहीं

सावन सोमवार

Sawan 2022 माह , 14 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है | अब भक्तों को बस सोमवार का इन्तजार है |सावन सोमवार कल से प्रारम्भ हो रहे हैं | इसके लिए भक्त बड़े ही उत्साहित हैं |  इस बार सावन का पहला सोमवार 18  जुलाई को पड़ रहा है | भगवान् शिव की पूजा अर्चना करके आप भी अच्छे फल की प्राप्ति कर सकते हैं | 

sawan 2022
1. Sawan 2022
2. Saawan 2022 me kitne somwaar honge
3. Saawan somwaar क्यों मनाया जाता है |
4. सावन में क्या नहीं खाएं |
5. सावन में क्या खाएं |
6. सावन सोमवार व्रत कैसे करें 
7. सावन शिवरात्रि 2022  कब है

Sawan 2022

भारत देश में बड़े ही उत्साह के साथ सावन के माह का इन्तजार किया जाता है क्योंकि सावन का महीने का ख़ास धार्मिक महत्व है और सावन का महीना अपने साथ त्योहारों को शुरुवात लेकर आता है | सब लोग बच्चों से लेकर बड़ों तक अपने भीतर आनंद का अनुभव करते हैं | चूँकि सावन माह वर्षा ऋतू में आता है तो गर्मी से रहत भरा माह होता है | एक तो वर्षा ऋतू और साथ ही त्योहारों की झड़ी प्रत्येक व्यक्ति के लिए खुशहाली का कारण बन जाती है | 

sawan somwar

Saawan me kitne somwaar honge 

इस बार सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को , दूसरा 25 जुलाई , तीसरा 1 अगस्त  और आखिरी 8 अगस्त को होगा | 

सावन के माह में शिवरात्रि का दिन भी बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है | 

Saawan somwar क्यों मनाया जाता है |

sawan 2022

सावन के माह का ख़ास धार्मिक महत्व है | इसे सबसे पवित्र माह कहा जाता है | सावन माह मुख्य रूप से भगवान् शंकर से सम्बन्धित माह है | सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान् शंकर का व्रत रखकर लोग उनकी आराधना करते हैं और उनको प्रसन्न करके अपनी इच्छापूर्ति की कामना करते है | 

ऐसा माना  जाता है कि सावन के महीने में ही देवी पार्वती ने शिव जी को अपने पति के रूप में पाने के लिए आराधना शुरू की थी | और उन्हें भगवान शंकर पति रूप में प्राप्त हुए  | कहा जाता है की यदि कुंवारी कन्यायें  सावन के सोमवार के व्रत रखती है तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है | विवाहित महिलाये भी अपने पति की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं | 

भोलेनाथ के भक्त इस माह में उनको प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं तथा कुछ कांवड़ यात्रा भी निकालते  हैं | 

सावन में क्या नहीं खाएं |

सावन माह में कुछ तामसिक खाद्य पदार्थों को नहीं खाना चाहिए 

जैसे :   मांस मछली , कढ़ी , अधिक खट्टी चीजें , अधिक मीठी चीजें , बैंगन इत्यादि | सावन सोमवार व्रत में सात्विक भोजन का सेवन करना ही उत्तम माना  गया है | 

सावन में क्या खाएं

सावन माह में अधिक से अधिक फलों का सेवन करना चाहिए | सदा मौसम के अनुकूल फलों का ही सेवन करना चाहिए इससे शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है |  इसमें साबूदाना , दही और छाछ का सेवन कर सकते है | सावन माह में दूध का सेवन न करे क्योकि इस माह में यह शिवजी को चढ़ाया जाता है |

सावन सोमवार व्रत कैसे करें 

सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ़ सफाई से निवृत्त होकर स्न्नान करके पूरे घर में गंगाजल छिड़के
उसके बाद शिवजी के साथ माता पार्वती और गणेश जी की पूजा करें | पूजा में पुष्प , दीप , धुप , बेलपत्र और जल का प्रयोग करें और पूरे दिन का व्रत रखें | फलाहार का सेवन करे और अन्न और नमक का सेवन न करें | 

सावन शिवरात्रि 2022  कब है

मासिक शिवरात्रि वैसे तो हर माह मनाई जाती है परन्तु सावन शिवरात्रि का सावन माह का शिव प्रिय होने के कारण अधिक महत्व है | सावन शिवरात्रि 2022 इस बार 26 जुलाई मंगलवार को मनाई जाएगी |

चूंकि यह माह शिवजी को अति प्रिय है तो कहा जाता है कि इस माह में शिवजी की आराधना करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं | शिवजी आप सभी की इच्छाएं पूर्ण करें ऐसी हमारी कामना है ।

यह भी देखे : सावन सोमवार व्रत कथा 2022 : सावन सोमवार व्रत इस कथा के बिना रहेगा अधूरा

सावन और स्वास्थ्य 2022 , सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें

Share this and spread your love

Leave a Comment